Sunday, 21 July 2013

महात्मा गाँधी के आदेशानुसार स्वतंत्रता सेनानी कमलेश्वरी बाबू की देख -रेख में दरभंगा शहर के मध्य (दरभंगा टावर के नजदीक ) एक राष्ट्रीय विद्यालय (नेशनल स्कूल )की स्थापना १९२० में की गई l इस स्कूल से अनेकोनेक मेधावी तथा राष्ट्र भक्त छात्र निकले l स्व .मात्रिका प्रसाद कोइराला ,भूतपूर्व प्रधानमंत्री,नेपाल भी इसी स्कूल के छात्र थे l यह स्कूल १९३० आते -आते स्वतंत्रता आन्दोलन का मुख्य केंद्र बन गया l दरभंगा के नामी असहयोगी नेता ब्रज किशोर प्रसाद और बाबू धरनीधर ने इस विद्यालय को सत्याग्रह सम्बन्धी सभी प्रमुख्य क्रिया -कलापों का केंद्र बना रखा था l पं.राम नन्दन मिश्र yएवं उनकी पत्नी की प्रेरणा से १९२९ में एक युवक संघ की स्थापना दरभंगा में स्व .कमलेश्वरी बाबू ने की उसका भी मुख्यालय इसी स्कूल को बनाया गया l महात्मा गाँधी ,डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ,जयप्रकाश नारायण ,गुलजारी लाल नंदा ,सत्यनारायण सिन्हा ,कर्पूरी ठाकुर सहित अनेक स्वतंत्रता सेनानी आन्दोलन के दिनों यहाँ आ चुके हैं l आज इसका भवन गिरने  की स्थिति में है l
 

No comments:

Post a Comment